03-अगस्त-2026 से 09-अगस्त-2026 तक
कन्या:- सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। इस समय आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लेने पड़ सकते है। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी बुध आपकी ख़ुद की राशि मिथुन राशि में गोचर कर रहा होगा लेकिन बुध 05 अगस्त से मिथुन राशि से निकल कर 06 अगस्त से कर्क राशि में सूर्य और ऊँच गुरु के साथ गोचर करेगा। जो आपके लिए बहुत अच्छा है। इस समय आपका व्यापार अच्छा चलेगा, और साथ में आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बड़ेगा। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आपका मन काफ़ी विचलित रहेगा। जितना हो सके पॉज़िटिव रहे। खाने पीने और कपड़े के कामो में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। संतान सुख मिलेगा। नौकरी वालों के लिए भी ये सप्ताह अच्छा अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाएगी। साथ ही जिन लोगों की प्रमोशन रुकी हुई है उनके प्रमोशन होने के अच्छे योग बने हुए है। आपके घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। अगर पति और पत्नी के बीच कोई मनमुटाव चल रहा है तो वो मनमुटाव इस समय दूर हो जाएगा। मंगल के गोचर से कॅरियर में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सेहत का ध्यान रखें और इन्वेस्टमेंट नहीं करें।
शुभ दिनः- सोमवार और शुक्रवार
शुभ तिथिः- 03 व 07
उपायः- रोज़ ग़रीबो को 7 डली गुड दान करे।
Note: The element will not take up any space when the display property set to none.
Note: The element will not take up any space when the display property set to none.