21-सितंबर-2026 से 27-सितंबर-2026 तक
मिथुन:- सप्ताह के आरम्भ में आपको सेहत में कमी का सामना करना पड़ेगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी बुध ख़ुद की राशि कन्या में धनेश सूर्य के साथ गोचर कर रहा होगा लेकिन बुध 26 से कन्या राशि से निकल कर 27 से तुला राशि में शुक्र के साथ गोचर करेगा। आपमें प्रसन्नता कम रहेगी। कुछ शत्रु आपके लिए अनावश्यक तनाव पैदा कर सकते हैं। कानूनी मुद्दे सहजता से हल नहीं होंगे। ऋण से संबंधित विषयों में तनाव होने के संकेत मिल रहे हैं। बीमारियां होने की संभावनाएं आपकी चिंता बढ़ायेंगी। सप्ताह की मध्य अवधि आपकी खुशियों के लिए शुभ है। वैवाहिक जीवन में अच्छी अनुकूलता, समझ, सद्भाव और आनंद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको प्रसन्नता देगा। परन्तु सप्ताह के शेष दिनों में महत्वपूर्ण कायों में असफलता के कारण आपको हताशा और निराशा का अनुभव होने के संकेत मिल रहे हैं। आपकी सफलता के मार्ग में अचानक से बाधाएं आ सकती हैं। नये कायों का आरम्भ करने के लिए यह सही समय नहीं है। सप्ताहांत के दिन आपकी सेहत और खुशी के लिए अच्छे नहीं रहेंगे।
शुभ दिनः- मंगलवार और शुक्रवार
शुभ तिथिः- 22 व 25
उपायः- गो माता को रोज़ हरा चारा या 3 रोटी खिलाए।
Note: The element will not take up any space when the display property set to none.
Note: The element will not take up any space when the display property set to none.