03-अगस्त-2026 से 09-अगस्त-2026 तक
मेष:- ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका काम अच्छा रहेगा क्यूँकि मंगल 02 अगस्त से वृषभ राशि से निकल कर 03 अगस्त से मिथुन राशि में गोचर करेगा। मंगल की दृष्टि आपके व्यापार घर में रहेगी, जिससे दिन प्रति दिन आपका व्यापार और ऊपर जाएगा। इस समय आपका स्वास्थ्य तो अच्छा रहेगा ही साथ में आपका मन भी बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार में जो भी छोटी मोटी दिक़्क़तें चल रही हैं वो अपने आप दूर हो जाएंगी। नया व्यापार भी शुरू करने के अवसर मिलेंगे साथ में कुछ नए लोग भी व्यापार से रिलेटेड आपसे मिलना शुरू हो जाएंगे। सरकारी कामो में अच्छी सफलता मिलेगी साथ में ये सप्ताह में जिन लोगों का प्रिंटिंग, किताबें और मीडिया वाले कामो में अच्छी साफलता मिलेगी। रुके हुए पैसा आना शुरू हो जाएगा। निवेश के लिए बहुत अच्छे योग बने हुए हैं। नौकरी वालों के लिए भी ये सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी भी मिल जाएगी। मंगल के गोचर के चलते लव लाइफ़ में उतार-चढ़ाव हो सकता है। लक्ष्य प्राप्ति में आसानी होगी और धन लाभ होगा।
शुभ दिनः- बुधवार और गुरुवार
शुभ तिथिः- 05 व 06
उपायः- रोज़ सुबह लाल सिंदूर का तिलक लगाए।
Note: The element will not take up any space when the display property set to none.
Note: The element will not take up any space when the display property set to none.