21-सितंबर-2026 से 27-सितंबर-2026 तक
वृश्चिक:- सप्ताह के आरम्भ की अवधि में आप अपनी ऊर्जा और ध्यान विशेष रुप से आय बढ़ाने में लगायेंगे। क्यूंकि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल अपनी नीच राशि कर्क में ऊंच के गुरु के साथ गोचर कर रहा होगा। इसके अतिरिक्त इस समय आप लाभ के नए साधन बनाने और आय के साधनों को बहुगुणित करने में अपनी ऊर्जा जगाएंगे। धन का आगमन इस सप्ताह अवधि की विशेषता रहेगी। सप्ताह के मध्य की अवधि वित्तीय लाभ के लिए अत्यंत शुभ रहेगी। इससे आपके परिवार की समृद्धि में वृद्धि होगी। पर्याप्त वित्तीय लाभ होने से परिवार के सभी सदस्य खुश रहेंगे और घर में आनंद का माहौल रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों की जरुरतें पूरी होंगी और धन की कमी से कोर्इ इच्छा अधूरी नहीं रहेगी। सप्ताह की शेष अवधि समाज में प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए अनुकूल है। आपको कठिन समय में लोगों की मदद मिलेगी यह आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपका समाज में व्यवहार बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने आस-पास के लोगों के साथ प्यार से बातें करेंगे। भार्इ-बहनों का समर्थन आपको मजबूती देगा परन्तु आप स्वयं पर विश्वास रखेंगे और सहयोग लेना पसंद नहीं करेंगे।
शुभ दिनः- सोमवार और गुरुवार
शुभ तिथि :- 21 व 24
उपायः- रोज़ एक पाठ हनुमान चालीसा पाठ का करे।
Note: The element will not take up any space when the display property set to none.
Note: The element will not take up any space when the display property set to none.