21-सितंबर-2026 से 27-सितंबर-2026 तक
धनु:- सप्ताह की शुरुआत आपके बच्चों के स्वास्थ्य और मन की स्थिति के लिए शुभ नहीं रहेगी। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी गुरु कर्क राशि में ऊँच का होकर गोचर करेगा साथ ही मंगल अपनी नीच के राशि कर्क में ही गोचर कर रहा होगा। आप अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। कायों को समयावधि में पूरा करने करना आपके लिए कठिन होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी छवि खोने का डर रहेगा। सप्ताह के मध्य दिनों में आप अपनी सेहत, शोध कार्य, प्रशासनिक कौशल और मानसिक शक्ति बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठायेंगे। आप ल‚टरी टिकट, जुआ और जोखिमपूर्ण क्षेत्रों से धन कमाने के योजना बनायेंगे। स्वास्थ्य को बनाए रखने में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। यद्यपि कि आप बहुत ज्यादा ध्यान केंद्रित कर, सुनियोजित तरीके से कार्य करेंगे फिर भी आपके कायों के मध्य बाधाएं आयेंगी। सप्ताह के शेष दिनों में जीवनसाथी का विशेष समर्थन प्राप्त होने से आपको परिवार संबंधित मुद्दों को हल करने में मदद मिलेगी, यह आपकी बचत क्षमता में पर्याप्त वृद्धि करेगी। सद्भाव और परिवार में शांति का माहौल आपको अत्यधिक उत्साहित और आत्मविश्वास से परिपूर्ण रखेगा।
शुभ दिनः- सोमवार और गुरुवार
शुभ तिथि :- 21 व 24
उपायः- जरूरतमंद लोगों रोज़ थोड़े से भुने हुए चने का दान करे।
Note: The element will not take up any space when the display property set to none.
Note: The element will not take up any space when the display property set to none.