21-सितंबर-2026 से 27-सितंबर-2026 तक
वृष:- सप्ताह आरम्भ के समय में आप अपने जीवनसाथी पर बहुत अधिक धन खर्च करेंगे। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र आपकी ख़ुद की राशि तुला में गोचर कर रहा होगा। इसके अलावा इस बात की भी प्रबल संभावना बन रही है कि आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी दर्शनीय पर्यटन स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। वहां पर आपका वैवाहिक जीवन उत्कृष्ट रहेगा और आप इसका आनंद लेंगे। संक्षेप में पूरे हफ्ते में गृहस्थ जीवन में आपसी अनुकूलता में वृद्धि होगी। साथ ही यह समय परिवार के जीवन और प्रतिष्ठा के लिए पूरी तरह से शुभ होगा। सप्ताह का मध्य भाग आपके स्वास्थ्य, खुशी और आत्मविश्वास के लिए शुभ नहीं है। आपको महत्वपूर्ण कायों को पूरा करने में बाधाएं आ सकती हैं। आपको निराशा से बचना होगा और धैर्य बनाए रखना होगा। सप्ताह का शेष भाग यात्रा पर जाने के लिए अनुकूल रहेगा। लंबी अवधि की यात्राएं इस समय में लाभकारी रहेंगी। बड़े पैमाने पर आपको यात्राएं करने के अवसर प्राप्त होंगे। यात्राओं के द्वारा सेमिनार और सम्मेलनों का आयोजन आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। पिता और बुजुगोंर् का सहयोग आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। यह समय साधना करने और गुरुओं से आशीर्वाद प्राप्ति के लिए विशेष शुभ है।
शुभ दिनः- बुधवार और शुक्रवार
शुभ तिथिः- 23 व 25
उपायः- शिवलिंग पर रोज़ 250gm कच्चा दूध और थोड़ा सा गंगाजल मिक्स करके चढ़ाए।
Note: The element will not take up any space when the display property set to none.
Note: The element will not take up any space when the display property set to none.