21-सितंबर-2026 से 27-सितंबर-2026 तक
सिंह:- सप्ताह की शुरुआत में आपके मन में कुछ कड़वाहट रहेगी। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी सूर्य कन्या राशि में बुध के साथ गोचर कर रहा होगा। इस कड़वाहट से बाहर आने के लिए आपको नियमित रुप से भगवान शिव की पूजा करने की सलाह दी जाती है। इस समय प्रेम, प्रसन्नता और शान्ति का माहौल रहेगा, विशेष रुप से सप्ताह मध्य की अवधि का समय। सप्ताह मध्य की अवधि आपकी शिक्षा, भावनात्मक संबंधों, संतान के स्वास्थ्य और प्रसन्नता के लिए विशेष शुभ रहेगी। शेयर बाजार और अन्य सट्टा गतिविधियों पर निवेश करने का विचार बन सकता है। थिएटर और अन्य मनोरंजन से संबंधित गतिविधियों में आपकी अत्यधिक रुचि रहेगी। सप्ताह के अंत की अवधि में आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। ऊर्जा बढ़ने के कारण आप दिल से प्रसन्न रहेंगे। इस खुशी को बनाए रखने के लिए आप नियमित रुप से व्यायाम करते रहें।
शुभ दिनः- गुरुवार और शुक्रवार
शुभ तारिकः- 24 व 25
उपायः- रोज़ मंदिर जा कर शिवलिंग को जल और कच्चे दूध से स्नान कराए।
Note: The element will not take up any space when the display property set to none.
Note: The element will not take up any space when the display property set to none.