21-सितंबर-2026 से 27-सितंबर-2026 तक
मीनः- सप्ताह की शुरुआत का समय लाभकारी यात्रा पर जाने के लिए शुभ है। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी गुरु कर्क राशि में ऊँच का होकर गोचर करेगा साथ ही मंगल अपनी नीच के राशि कर्क में ही गोचर कर रहा होगा। इसके अलावा व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं या किसी सामाजिक सभा को संबोधित करने के अवसर बन सकते हैं। भाइयों का समर्थन प्राप्त होने में भाग्य की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। सप्ताह के मध्य का भाग व्यावसायिक पक्ष से उन्नति के लिए शुभ रहेगा। व्यवसाय / काम में जल्द सुधार की उम्मीद बन रही है। वरिष्ठ अधिकारी अचानक से आपके पक्ष में हो जायेंगे। आप अच्छी किताबें अपने साथ रखें उनसे अपना ज्ञान बढ़ायें यह आपके भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा। सप्ताह के शेष दिनों में भार्इ-बहन से लाभ और भार्इ-बहन को लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। निश्चित रुप से आपकी आय में वृद्धि होगी। आपके लिए आय का एक नया स्रोत उत्पन्न होगा। यह आपके बच्चों की मूल्यवान सलाह के परिणामस्वरुप होगा।
शुभ दिनः- सोमवार और शुक्रवार
शुभ तिथिः- 21 व 25
उपायः- जरूरतमंद लोगों को मीठे का दान करे।
Note: The element will not take up any space when the display property set to none.
Note: The element will not take up any space when the display property set to none.