21-सितंबर-2026 से 27-सितंबर-2026 तक
कुम्भ:- सप्ताह शुरुआत के दिनों में आप अपने आत्मविश्वास और कार्य प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शनि मीन राशि में वक्री होकर गोचर कर रहा होगा। आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों, सरकारी क्षेत्रों के अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। पेशेवर जीवन में इससे आपकी प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र से अचानक से आपको उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त होंगे। इस सप्ताह के मध्य के दिन धन आगमन और इच्छाओं की पूर्ति के लिए उत्तम रहेंगे परन्तु सेहत के पक्ष से समय औसत स्तर का रहेगा। भार्इ-बहन, जीजा का समर्थन अचानक से भाग्य का सहयोग आपके पक्ष में ला सकता है। आपके बड़े भार्इ पहले से अधिक पेशेवर रहेंगे। सप्ताह के शेष दिन स्वास्थ्य, खुशी, प्रतिरक्षा, ऊर्जा, मानसिक शांति, धैर्य और आत्मविश्वास में कमी के संकेत दे रहे हैं। कार्यसिद्धि में विफल रहने के कारण आपके आत्मविश्वास में कमी होगी। नए कायों को शुरु करने के लिए समय शुभ नहीं है। आपको इन्हें स्थगित करने की सलाह दी जाती है।
शुभ दिनः- सोमवार और गुरुवार
शुभ तिथिः- 21 व 24
उपायः- ग़रीबो को 7 पैकेट बिस्किट का दान करे।
Note: The element will not take up any space when the display property set to none.
Note: The element will not take up any space when the display property set to none.