02-नवंबर -2026 से 08-नवंबर-2026 तक
कन्या:- सप्ताह की शुरुआत में आपकी समृद्धि, परिवार में एकता और अखंडता के संकेत मिल रहे हैं। क्यूंकि इस समय आपका राशि स्वामी बुध तुला राशि में नीच के सूर्य के साथ गोचर कर रहा होगा। परिवार के सभी सदस्य आपसी रिश्तों को मजबूत करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। परिवार में शुभ समारोह संपन्न होने की संभावना रहेगी। सप्ताह के मध्य में आप सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे और परिवार के सदस्यों का उत्साहजनक रवैया आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। आपको अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और र्भाइ-बहन से बहुत स्नेह प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य और आत्मविश्वास सप्ताह भर बरकरार रहेगा। हालांकि इस समय आपकी प्रगति का मार्ग बाधित नहीं हो रहा परन्तु सप्ताहांत में आपको मामूली मानसिक तनाव हो सकता है। आपको अपने माता-पिता की विशेष देखभाल करनी होगी।
शुभ दिन:- बुधवार और गुरुवार
शुभ तिथि:- 04 व 05
उपाय:- रोज़ गरीबो को 2-2 रोटी बना कर दे।
Note: The element will not take up any space when the display property set to none.
Note: The element will not take up any space when the display property set to none.