02-नवंबर -2026 से 08-नवंबर-2026 तक
कर्क :- सप्ताह के आरम्भ में स्थिति बहुत तनावपूर्ण, थकाऊ, घर-परिवार में कड़वाहट का माहौल रहेगा, इसका प्रभाव आपकी कार्यकुशलता, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य पर पड़ेगा। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी चंद्रमा 02-03 और 04 नवंबर को मीन राशि में गोचर करेगा, 05 और 06 नवंबर को मेष राशि में गोचर करेगा, 07 और 08 नवंबर को वृषभ राशि में गोचर करेगा। अपनी माता के सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे। इन सभी कठिनाइयों के बावजूद आपको अपना धैर्य बरकरार रखना होगा। सप्ताह के मध्य में आप शेयर बाजार, जुआ और जोखिमपूर्ण क्षेत्रों से आय प्राप्ति की अच्छी योजनाएं बनाने में सफल रहेंगे। आप अपने बच्चों के प्रदर्शन से खुश रहेंगे। आप और आपके बच्चों के मध्य आपसी समझ अच्छी रहेगी। भावनात्मक संबंधों में पहले से अधिक प्रेम रहेगा। सप्ताह के शेष भाग में आप प्रतियोगियों, ऋण, मुकदमेबाजी और रोगों से संबंधित मुद्दों से निपटने के कारण थकान का अनुभव करेंगे। अप्रत्याशित यात्राओं और अचानक खर्चों में वृद्धि होने से आपके खर्च बढ़ेंगे।
शुभ दिन:- सोमवार और शुक्रवार
शुभ तारीख:- 02 व 06
उपाय:- जरूरतमंद लोगों को आटे का दान करें।
Note: The element will not take up any space when the display property set to none.
Note: The element will not take up any space when the display property set to none.