02-नवंबर -2026 से 08-नवंबर-2026 तक
मेष:- सप्ताह की शुरुआत में आपमें आत्मविश्वास कुछ कम रहेगा फिर भी आय में वृद्धि के उद्देश्यों को लेकर जीवनसाथी के साथ आपसी सहयोग और तालमेल अच्छा रहेगा। क्यूंकि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल कर्क राशि में नीच कर हो कर गोचर कर रहा है लेकिन अपने कर्मा भाव को उच्च की नज़र से देख रहा है। सप्ताह के मध्य में कुछ मूड संबंधित समस्याएं रहेंगी और जोखिमपूर्ण क्षेत्र, लटरी और जुआ या कुछ अन्य अप्रत्याशित स्रोत से अचानक वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकते हैं। यह लाभ आपके परिवार में आयेंगे। आपको कुछ निराशा और स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता हैं हालांकि धैर्य बनाए रखने से यह स्थिति शीघ्र ही ठीक हो जाएगी। सप्ताह के शेष भाग के लिए यात्राएं फायदेमंद होकर शुभ रहेंगी। इसके अलावा व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं या किसी सामाजिक सभा को संबोधित करने के अवसर बन सकते हैं। भाई का समर्थन प्राप्त होने में भाग्य की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
शुभ दिन:- सोमवार और गुरुवार
शुभ तिथि:- 02 व 05
उपाय:- रोज़ घर से निकलते समय लाल सिंदूर या लाल चंदन का तिलक लगा कर निकले।
Note: The element will not take up any space when the display property set to none.
Note: The element will not take up any space when the display property set to none.