02-नवंबर -2026 से 08-नवंबर-2026 तक
तुलाः– सप्ताह के शुरुआत की स्थिति प्रसन्नता और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत दर्शा रही है। क्यूंकि इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र ख़ुद की राशि तुला में बुध और नीच के सूर्य के साथ गोचर कर रहा होगा लेकिन शुक्र 4 नवंबर से तुला राशि से वक्री होकर 5 नवंबर से कन्या राशि में गोचर करेगा। आपकी कार्यकुशलता और कौशल में सुधार होगा। आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य सप्ताह भर में ठीक रहेगा। आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिसका आप आनंद लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कायों की सराहना होगी। सप्ताह के मध्य में आपको परिवार के सदस्यों के सहयोग से अधिक वित्तीय लाभ प्राप्त होंगे। परिवार में प्रसन्नता, खुशी और आपसी सौहार्द का वातावरण रहेगा। घरेलू सुखों में वृद्धि होगी और आपको माता का अतिरिक्त स्नेह, सहयोग और सलाह प्राप्त होने से पारिवारिक मामलों के लिए उत्तम रहेगा। संपत्ति/वाहन आदि विषयों के लिए स्थिति सुखद रहेगी। इस सप्ताह सामाजिक गतिविधियों में आप सक्रिय रुप से सम्मिलित रहेंगे। आपको करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों का साथ प्रसन्नता देगा।
शुभ दिन:- बुधवार और शुक्रवार
शुभ तिथि:- 04 व 06
उपाय:- गरीबों को दूध पिलाएं।
Note: The element will not take up any space when the display property set to none.
Note: The element will not take up any space when the display property set to none.