02-नवंबर -2026 से 08-नवंबर-2026 तक
वृश्चिक:- सप्ताह के आरम्भ की अवधि में ग्रहों की स्थिति के प्रभाव से वित्तीय घाटा, ऊर्जा और धन का अनावश्यक व्यय हो सकता है। क्यूंकि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल कर्क राशि में नीच का होकर गोचर कर रहा है लेकिन अपने कर्मा भाव को उच्च की नज़र से देख रहा है इस नकारात्मक स्थिति से बाहर आने के लिए आप धैर्य न खोयें और आत्मविश्वास बनाए रखें। इसके अतिरिक्त इस समय में आपको बिना किसी भी गलती के अपमान का सामना करना पड़ सकता है। यह आपको निराशा देगा। आशावादी बने रहें और कुछ समय के लिए र्नइ गतिविधियों और नए उपक्रमों को शुरु करने के मुहूर्तों को स्थगित करें। सप्ताह का मध्य भाग सुस्ती, थकान, शारीरिक कमजोरी, आत्मविश्वास और ऊर्जा की कमी का संकेत दे रहा है। इस थकावट और निराशा की स्थिति से बाहर आने के लिए आपको पहले से अधिक प्रयास करने होंगे। आपकी सफलता कार्यक्षेत्र में कार्यकुशलता और विश्वास को फिर से बहाल करने में औसत स्तर की रहेगी। सप्ताह के शेष दिनों में आपको परिवार के सदस्यों का साथ मिलने से स्थिति बेहतर होगी। लेकिन फिर भी आपमें आत्मविश्वास की कमी होने से आप जीवन की शांति का आनंद नहीं ले पायेंगे। इसके अलावा धन की कमी और परिवार में सामंजस्य की कमी से संबंधित मुद्दों का समाधान करना आपके लिए मुश्किल होगा।
शुभ दिन:- मंगलवार और शनिवार
शुभ तिथि:- 03 व 07
उपाय:- गरीबों को गेहूं का दान करें।
Note: The element will not take up any space when the display property set to none.
Note: The element will not take up any space when the display property set to none.