02-नवंबर -2026 से 08-नवंबर-2026 तक
वृष:- सप्ताह के आरम्भ से ही विश्वास के साथ आप अपने शत्रुओं और खर्चों को रोकेंगे। क्यूंकि इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र ख़ुद की राशि में सूर्य और बुध के साथ गोचर कर रहा होगा लेकिन शुक्र 4 नवंबर से तुला राशि से वक्री होकर 5 नवंबर से कन्या राशि में गोचर करेगा। यात्राओं पर जाना आपके लिए सुखद रहेगा। आप अपने खर्च और प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रबंधन करने की योजना बनाएंगे। आप बाजार की कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करने संबंधित विपणन की योजना को आकार देने के मामले में एक अच्छे रणनीतिकार सिद्ध होंगे। सप्ताह के मध्य में आप अपने दांपत्य जीवन में अत्यधिक संलग्न रहेंगे। भाग्य और जीवनसाथी की सलाह अधिक लाभ कमाने में आपकी मदद करेगा। भागीदार भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप और आपके जीवनसाथी के बीच उत्तम तालमेल रहेगा। यह आपके वैवाहिक जीवन में आनंद बढ़ायेगा। सप्ताह के शेष दिन आपके स्वास्थ्य, खुशी, आत्मविश्वास और कार्य कुशलता के लिए शुभ नहीं रहेंगे। मिजाज (मूड) में बदलाव और खर्च आपके नियंत्रण से बाहर हो जाएगा। इससे कायों को समय पर पूरा करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। फिर भी यात्राएं आपके लिए आनंदमयी रहेंगी।
शुभ दिन:- बुधवार और शुक्रवार
शुभ तिथि:- 04 व 06
उपाय:- गरीबों को रोज़ थोड़ा बहुत मिटी के दिए दान करे।
Note: The element will not take up any space when the display property set to none.
Note: The element will not take up any space when the display property set to none.